Monday, May 13, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कैबिनेट मंत्री ने कॉलेज प्रबंधको व प्रधानाचार्यो के साथ किया संवाद

कैबिनेट मंत्री ने कॉलेज प्रबंधको व प्रधानाचार्यो के साथ किया संवाद

फिरोजाबाद। लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के समर्थन में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा व केबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कॉलेजों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यो के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति व उत्थान के लिए भाजपा को लाना है, और एक बार फिर से कमल खिलाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद व नक्सलवाद से भारत मुक्त हुआ है। गरीब-कल्याण की योजनाएं बिना भेदभाव के हर वर्ग तक पहुंची हैं। देश में नई शिक्षा बनी है। उन्होंने आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने के लिए फिरोजाबाद लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को जनसमर्थन देने का आवाहान किया। इस दौरान लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह ने सभी प्रबुद्धजनों से सात मई को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि लोगों ने विपक्ष को पूरी तरह से नकार दिया है, क्योंकि वो केवल वोट बैंक की राजनीति में डूबी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मयंक भटनागर व संचालन सौरव लहरी ने किया। इस दौरान जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित तिवारी, संजीव आहूजा, तरुण उपाध्याय, नानू उपाध्याय, बंटी शर्मा, देव वर्मा, केके उपाध्याय, अवनीश तेनगुरिया, शिवकांत पलिया, मनीष शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, चेतन दीक्षित, सौरभ सिंह, जितेन्द्र, रूबल मल्होत्रा, अतुल यादव यादव आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा प्रत्याशी ठा. विश्वदीप सिंह ने जैन नगर, परशुराम कॉलोनी, रहना, ममता नगर आदि क्षेत्रों मे जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान विधायक मनीष असीजा विधायक, महापौर कामिनी राठौर, उपसभापति श्याम सिंह यादव, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, विधानसभा संयोजक सत्यवीर गुप्ता, भगवान सिंह झा, रविन्द्र शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अम्बेश शर्मा, राजेश यादव पार्षद, पंकज यादव, महेन्द्र द्विवेदी, दिलीप सिंह, विशाल मोहन यादव, संतोष राठौर, त्रिलोक चंद्र कुशवाह, राम लड़ैती लकी, उषा देवी शंखवार, नितिन वर्मा आदि मौजूद रहे।