Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बूथ पर पहला मतदान करने पर तत्काल प्रथम मतदान करने का प्रमाण पत्र दिया जायेगा

बूथ पर पहला मतदान करने पर तत्काल प्रथम मतदान करने का प्रमाण पत्र दिया जायेगा

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। 54 आदर्श बूथ बनाये गए है। आने वाले मतदाता ही मुख्य अतिथि है प्रथन युवा, प्रथम महिला, प्रथम पुरुष, प्रथम दिव्यांग इन पाँच प्रथम मतदाताओं को पहला मतदान करने पर उनके बूथ पर उन्हें तत्काल प्रथम मतदान करने का प्रमाण पत्र दिया जायेगा। इन 54 आदर्श बूथ में से जिनके बूथ अच्छे होंगे उन्हीं में से प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आदर्श बूथ होने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। इन आदर्श बूथों में पर्याप्त छाया, बैठने केलिए कुर्सी , दिव्यांग जनों के लिए रैम्प, फ़ॉस्ट्रेट मेडिकल सुविधा, पेयजल ठण्डा पानी आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
उक्त जानकारी आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में आदर्श बूथ बनाने वाली संस्थाओं के साथ बैठक कर जानकारी ली। बैठक में जिलाधिकारी ने संस्थाओं के प्रतिनिधियो को संबोधित करते हुए कहा कि ये आदर्श बूथ “आदर्श बूथ” के नाम से नही बल्कि कानपुर के उत्साह को प्रकट करता है। कानपुर का मान करना है इसके लिए समस्त कानपुर वासियों को अपने घरों से निकल कर मतदान अवश्य करना होगा तभी कानपुर का मतदान प्रतिशत 70 पास होगा। उन्होंने कहा कि इन आदर्श बूथों में किसी भी पार्टी का प्रचार न हो इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा आदर्श बूथों की सजावट में किसी भी पार्टी के चुनाव चिन्हों का प्रयोग न हो इस बात का ध्यान रखना ही होगा।
बैठक में सबसे ज्यादा आदर्श बूथ बनाने वाले राधवेन्द्र सेठ को उन्होंने 15 बूथ बनाये है उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि और भी गणमान्यों लोगो के इस कार्य हेतु आगे आना चाहिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वीरेंद्र पांडे, सुधांशु राय, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सन्दीप यादव, शिव कुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता, जे सी आई के आलोक कौशिक, उमंग अग्रवाल आदि उपस्थित थे।