Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा प्रत्याशी ने जन सम्पर्क कर मांगा समर्थन

भाजपा प्रत्याशी ने जन सम्पर्क कर मांगा समर्थन

कानपुर। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी ने क्षेत्र में पैदल जनसम्पर्क किया। इस दौरान लोगों ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। उनके संक्षिप्त रोड शो से पहले ही सीटीआई से नटराज चौराहे तक उनके सम्पर्क के दौरान माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वे जैसे ही खुली जीप पर सवार हो नटराज से आगे बढ़े तो लोगों ने उनके समर्थन में नारेवाजी की। इस मौके पर पचौरी जीप से उतर कर पैदल ही जनसंपर्क को चल दिए। मोदी-पचैरी जिन्दाबाद, भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाती भीड़ के साथ जैसे ही वे थोड़ा आगे बढ़े तो आदर्श चैराहे पर सिख समुदाय के लोगों ने पार्षद नवीन पंडित के नेत्तृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात बाटा चौराहे पर गोबिन्द नगर व्यापार मडंल के लोगों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। लोगों ने इस दौरान उन्हें अपना समर्थन देने का पूरा वादा किया। इस मौके पर प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी ने कहा कि केवल भाजपा की सरकार ही सबका साथ,सबका विकास की न केवल बात करती है बल्कि उस पर अमल भी करती है। जनसंपर्क में राजेश श्रीवास्तव, नवीन पंडित, गोबिन्द नगर व्यापार मडंल अध्यक्ष प्रकाश वीर आर्य, कैलाश नारायण शुक्ला, विनोद शुक्ला, प्रमोद विश्वकर्मा, विकास दुबे, सुनील नारंग, अजीत सिंह छाबड़ा, अनील त्रिपाठी, रणविजय सिंह राठौर, अमित मल्होत्रा, सर्वेश सोनकर, शीलू शुक्ला, राजेश बाजपेई, अर्चना पांडेय मौजूद रहे।