Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अपराध मुक्त होगा इटावा जनपद

अपराध मुक्त होगा इटावा जनपद

अपराध और अपराधियों की धड़पकड़ में पुलिस ने अब तक 410 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश अनुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत इटावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इटावा पुलिस ने 12 घंटे में अब तक 237 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने लगातार 72 घंटे में अब तक 410 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी रामयश ने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराध और अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत इटावा जनपद से अपराध मुक्त बनाने की कोशिश की जा रही है और इसी कोशिश के चलते अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा रहा है। अब तक अभियुक्तों में वांछित अपराधी लूट, डकैती, चोरी जैसे अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। जो लंबे समय से फरार चल रहे थे इसी तरह से आगे भी अभियान चलाया जाएगा और इटावा को अपराध मुक्त बनाया जायेगा।