Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कौशाम्बी के लाल यूपी के उपमुख्यमंत्री बने भारत के सबसे प्रभावशाली मंत्री

कौशाम्बी के लाल यूपी के उपमुख्यमंत्री बने भारत के सबसे प्रभावशाली मंत्री

मैगजीन के सर्वे में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बने भारत के सबसे प्रभावशाली मंत्री
सर्वे में सात बिंदुओं के आधार पर 21 कैटेगरी में किया गया सर्वश्रेष्ठ का चयन
कौशाम्बी, जन सामना ब्यूरो। एक मैगजीन के सर्वे में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सबसे प्रभावशाली मंत्री बताया गया है। सर्वे में देश के सभी राज्यों के मंत्रियों का सात बिंदुओं के आधार पर आंकलन किया है, जिनमें उनके व्यक्तित्व, छवि, कार्य क्षमता, प्रभाव, समझ, दूरदर्शिता और कार्यशैली व परिणाम शामिल हैं।
इस सर्वे में देश के करीब 12700 प्रबुद्ध लोगों की राय ली गई। सभी राज्यों के मंत्रियों का अलग-अलग 21 कैटेगरी में आंकलन के बाद सर्वश्रेष्ठ का चयन किया है, जिनमें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम प्रभावशाली कैटेगरी में टॉप पर हैं।
प्रभावशाली, असरदार, अनुभवी, सक्रिय, सरोकार, कर्मयोद्धा, क्षमतावान, चर्चित, ऊर्जावान, शख्सियत, आदर्श, जागरूक, बेजोड़ कामयाब, प्रतिभाशाली, कर्मठ, योग्य, कर्तव्यनिष्ठ, प्रेरक और विकासशील सहित 21 कैटेगरी मंत्रियों का चयन किया गया। प्रभावशाली कैटेगरी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भारत के नंबर एक मंत्री चुने गये हैं।
कौन हैं केशव प्रसाद मौर्य
बता चले की केशव प्रसाद मौर्य जनपद कौशाम्बी के मूल निवासी है। केशव प्रसाद मौर्य आरएसएस से जुड़े और विश्व हिंदू परिषद के प्रचारक भी बने। राम जन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय रहे। 2012 में वे जनपद कौशाम्बी के सिराथू से बीजेपी विधायक बने। 2014 में पहली बार फूलपुर से सांसद चुने गये। 2016 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने। अब योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा उनके पास लोक निर्माण विभाग, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम विभाग की भी जिम्मेदारी है। वर्तमान में केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं।