Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसें में अज्ञात महिला की मौत कई लोग घायल

सड़क हादसें में अज्ञात महिला की मौत कई लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गयी। जबकि कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा गया। महिला की शिनाख्चत नही हो सकी है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र नौशहरा पुल के समीप विगत रात्रि में सड़क हादसें में लगभग 25 वर्षीय अज्ञात महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसकी जानकारी इलाका पुलिस को आज सुबह लोगो द्वारा दी गयी। मौके पर पहुची पुलिस घायल महिला को उपचार के लिए अचेत हालत में शिकोहाबाद अस्पताल पहुची। जहाॅ से उसकी हालत गम्भीर होने के कारण सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहाॅ से भी आगरा के लिए भेजा। आगरा पहुचने के बाद महिला की मौत को गयी। पुलिस ने बताया मृतक महिला की शिनाख्त नही हो सकी है। अन्य सड़क हादसों में दक्षिण क्षेत्र के संन्त टाकीज निवासी 25 वर्षीय आरिफ पुत्र असलम, हाथरस के चन्दपा थाना निवासी 26 वर्षीय अजय सिंह राना पुत्र अनेक सिंह राना घायल हो गया। जिसनो उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के सौफीपुर क्षेत्र में बाइक पर वर्फ की सिल्ली लेकर जा रहे कोहनूर रोड रामगढ़ निवासी मुकीम पुत्र वसीर को टैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए उसके परिजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुचे। परिजनों ने बताया कि सौफीसाहब की दरगाह पर उक्त घायल बर्फ बेचने का कार्य करता है।