Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार डॉ. अतिराज सिंह राष्ट्रीय डायमंड अचीवर्स अवार्ड से विभूषित

अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार डॉ. अतिराज सिंह राष्ट्रीय डायमंड अचीवर्स अवार्ड से विभूषित

नई दिल्ली, शंभू पवार। मरू नगरी बीकानेर राजस्थान में यूथ वर्ल्ड द्वारा आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्याति नाम साहित्यकार, लेखक, शिक्षाविद डॉ. अतिराज सिंह (बीकानेर) को उनकी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्यि के क्षेत्र में की गई उल्लेखनीय सेवाओं के लिए “राष्ट्रीय डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड 2019” से विभूषित किया।
होटल सागर पैलेस में आयोजित इस भव्य सम्मान समारोह में समारोह के अतिथि श्रीमती राज कंवर राठौर, सौरव राघवेंद्र महाराज एवं अध्यक्ष डॉ मीनाक्षी कहकशां ने डॉ अतिराज सिंह को अंगवस्त्र, मोक्तिक माला व शील्ड प्रदान कर “राष्ट्रीय डायमंड अचीवर्स अवार्ड 2019” से अलंकृत किया ।
इस अवसर पर डॉ अतिराज सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रशिद्ध राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिक ट्रू मीडिया के विशेष अंक का लोकार्पण भी किया।
डॉ सिंह को पूर्व में राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेक बार सम्मानित किया जा चुका है। तथा अंतराष्ट्रीय स्तर पर 6 बार अवार्ड से सम्मानित विभूषित किया गया है। डॉ अतिराज सिंह की 4 पुस्तकें, 5 सांझा संग्रह प्रकाशित हो चुके है। 4 पुस्तके शीघ्र प्रकाशित होने वाली है। समारोह का बेहतरीन संचालन गोपाल जोशी ने किया। अंत मे कार्यक्रम के आयोजक भैरोसिंह राजपुरोहित ने आभार व्यक्त किया।