Wednesday, May 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला ने पड़ोसी पर लगाया अभद्रता का आरोप

महिला ने पड़ोसी पर लगाया अभद्रता का आरोप

टूण्डला। तेलमिल रोड निवासी महिला ने पड़ोसी पर गाली-गलौज करते हुए घर में खींच ले जाने और दुष्कर्म का प्रयास किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामला 24 अगस्त का है। नईबस्ती तेल मिल रोड निवासी एक महिला का आरोप है कि वह घर पर अकेली थी। इस बीच उसका पड़ोसी विवेक गुप्ता उसे व उसके पति को गाली-गलौज करने लगा। उसने बाहर आकर पड़ोसी को गाली-गलौज करने से रोका तो वह उसका हाथ पकड़कर जबरन उसे अपने घर में खींच ले गया और घर में उसने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच उसकी पत्नी खुशबू वहां पहुंच गयी। उसने उसके बाल पकड़कर उसे मारापीटा। पति-पत्नी के चंगुल से किसी तरह छूटकर निकली महिला ने फोन पर पति को घटना की जानकारी दी। सारी घटना विवेक गुप्ता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। महिला ने विवेक गुप्ता व उसकी पत्नी खुशबू गुप्ता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है।