Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुरुषोत्तम श्रीराम महाविद्यालय में छात्र छात्राओं ने रंगोली बना कर किया कला का प्रदर्शन

पुरुषोत्तम श्रीराम महाविद्यालय में छात्र छात्राओं ने रंगोली बना कर किया कला का प्रदर्शन

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। क्षेत्र स्थित पुरुषोत्तम श्रीराम पीजी कॉलेज नंदना में पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी समस्त संकायो की रंगोली प्रतियोगिता महाविद्यालय प्रबंधक एडवोकेट मनोज सिंह भदोरिया के निर्देशन में संपन्न हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी कला प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को श्रीराम ग्रुप आफ एजुकेशन के चेयरमैन मनोज सिंह भदोरिया द्वारा उत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया गया है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सीमा देवी बीएससी व सलोनी देवी एम ए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान नैंसी गुप्ता साक्षी सचान, निधि व आकांक्षा सचान, तृतीय स्थान कोमल वर्मा हिमांशी मिश्रा, पवन कुमार B.ed प्रथम वर्ष सिद्धार्थ शुक्ला, आदर्श तिवारी, आदित्य शुक्ला, आशीष साहू ने प्राप्त किया। श्री राम ग्रुप ऑफ एजुकेशन के स्टाफ व महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र प्रताप सिंह B.ED विभागाध्यक्ष के के यादव, प्रवक्ता धर्मेंद्र मिश्रा, बायोटेक्नोलॉजी प्रवक्ता अरविंद कुमार शर्मा, रसायन विभाग प्रवक्ता पवन कुमार दुबे, गणित प्रवक्ता दिव्या शुक्ला, वनस्पति विज्ञान प्रवक्ता अलका सिंह, जंतु विज्ञान प्रवक्ता शालिनी गुप्ता, मीना द्विवेदी, वरिष्ठ लिपिक विपिन कुमार यादव, सहायक लिपिक रणधीर सिंह, संजय सिंह, कंप्यूटर हेड विजय कुशवाहा, शिवम सिंह, जितेंद्र खरे, सुरजीत सचान, दीपक कुमार, सौरभ सचान, धीरू सेंगर आदि महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।