Wednesday, June 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अलग-अलग स्थानों पर वृद्ध दम्पति सहित आधा दर्जन लोगों ने किया विषाक्त सेवन

अलग-अलग स्थानों पर वृद्ध दम्पति सहित आधा दर्जन लोगों ने किया विषाक्त सेवन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में कई लोगो ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत खराब हो गयी। सभी लोगो को उनके परिजनों द्वारा उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव रीवा निवासी मुनेश कुमार की 35 वर्षीय पत्नी मनीता ने परिजनों की किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको देख पति के होश उड गये, पत्नी को आनन-फानन में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचा। वहीं दूसरी घटना में नारखी के गांव जटपुरा में वृद्ध 70 वर्षीय बंगाली बाबू पुत्र दौलतराम उसकी पत्नी 65 वर्षीय रामलडैती देवी ने भी परिवार में कलह होने के कारण विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी भी हालत खराब हो गयी। वृद्ध दम्पति को परिजन उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहंुचे। जहाॅ दोनो लोगो का उपचार किया गया। थाना दक्षिण क्षेत्र हिमायूपुर निवासी 20 वर्षीय सरोज पत्नी जितेन्द्र कुमार ने भी अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी भी हालत खराब हो गयी। वही नारखी के गौछ निवासी 20 वर्षीय संदीप पुत्र बच्चू सिंह ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। जिसको परिजनों ने बचाते हुए उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचे।