Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सामाजिक कार्यकर्ताओं ने फिर किया एक और अज्ञात का दाह संस्कार

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने फिर किया एक और अज्ञात का दाह संस्कार

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। गत 28 अक्टूबर की रात्रि को थाना हाथरस गेट के अंतर्गत ग्राम रूहेरी के निकट सड़क पर एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र लगभग 42 वर्ष थी। सड़क दुर्घटना में घटना स्थल पर ही मृत हो गया था। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए बागला सिविल हॉस्पिटल में भेज दिया गया। 3 दिन तक शिनाख्त के लिए शव रखा गया, कोई पहचान न होने के कारण उसका अज्ञात में अंतिम संस्कार के लिए पुलिस द्वारा आज सामाजिक कार्यकर्ता सुनीत आर्य एवं प्रवीण वार्ष्णेय से संपर्क किया गया।
उक्त दोनों कार्यकर्ताओं ने लावारिस शव का अंतिम संस्कार धार्मिक रीति अनुसार पत्थर वाली श्मशान घाट पर किया। इनके साथ सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र मलिक, कांस्टेबल पिंटू के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ सिंघल जिला अध्यक्ष डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स, जितेंद्र कुमार, सभासद सुरेश चैधरी आदि थे।