Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संघर्ष का दूसरा नाम : सत्यदेव पचौरी

संघर्ष का दूसरा नाम : सत्यदेव पचौरी

फतेहाबाद/आगरा, जन सामना ब्यूरो। बीते दिवस फतेहाबाद में वीर एकलव्य जनसेवा केन्द्र पर मुंबई निवासी फिल्म निर्माता सत्यदेव पचौरी के साथ अभिनेता राहुल तेजा, प्रीतम निषाद, मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने एक प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में बैठक की। दरअसल पचौरी साहब फिरोजाबाद जनपद में किसी प्रोग्राम में आमंत्रित थे और वे नव वर्ष में एक नया प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं, जो चम्बल के बैहडों में कम्पलीट किया जायेगा। इसी संबंध में कला जगत से जुड़े लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं।
आपको बतादें कि सत्यदेव पचौरी ने अब तक बड़े पर्दे के दो प्रोजेक्ट पूर्ण किये हैं। पहला है – मैं चुप रहूंगा (2014) और दूसरा है सुगना 2 (2016) ये भोजपुरी सुपरहिट मूवी है। इसके कलाकार हैं आदित्य ओझा, नेहा श्री, नेहा सिंह, अजय सूर्यवंशी, अकबर नकवी, राहुल तेजा, गोविंद खत्री आदि। वहीं निर्देशन किया है अजय ओझा ने और आइटम सोंग दिया है सीमा सिंह ने, म्यूजिक दिया है गुणवन्त सेन ने और गीतकार हैं मधुर आनन्द, मुहम्मद अजीज, सुरर्ती चौहान, श्रेया घोसाल व राधेश्याम रसिया।
जल्द नववर्ष में निर्माता सिराजुद्दीन (एस. एस. आर. फिल्मस्) के साथ सत्यदेव पचौरी (सद् भावना मूवीज) के संयुक्त बैनर तले संघर्ष की एक नई मिसाल पेश करेंगे।