Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के सम्पर्क में आये व्यक्ति कन्ट्रोलरूम में दे जानकारी

कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के सम्पर्क में आये व्यक्ति कन्ट्रोलरूम में दे जानकारी

पाजिटिव लोगो के सम्पर्क में आने वाले व्यक्ति बाद में जानकारी छिपाते हुए पाये जाने पर उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में की जायेगी नियमानुसार कार्यवाही -सिटी मजिस्ट्रेट
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज ने बताया है कि जनपद प्रयागराज की तहसील बारा के ग्राम कपारी के निवासी  अभिषेक मिश्र व निखिल मिश्र दिनांक 24.04.2020 को कोराना पॉजिटिव पाये गये है। इसलिए दिनांक 20.04.2020 से 24.04.2020 के मध्य इन दोनो व्यक्तियों के सम्पर्क में आये व्यक्तियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने सम्पर्क की जानकारी उप जिलाधिकारी, बारा प्रयागराज के मो0नं0 9454417819, मख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज के मो0नं0 9454455138 तथा कन्ट्रोलरूम के दूरभाष संख्या-0532-2641577 अथवा 0532-2641578 पर देना सुनिश्चित करेगें। यदि सम्पर्क में आये व्यक्ति द्वारा सूचना नही दी जाती है और बाद में सम्पर्क की जानकारी प्राप्त होने पर उनके विरूद्ध आई०पी०सी० की धारा-188, महामारी अधिनियम तथा उ0प्र0 राज्य आपदा नियमावली-2005 में निहित प्राविधानों के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जायेगी।