Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेवाभाव के 51 दिन पूरे मोहम्मदी यूथ ग्रुप लॉकडाउन में कोई भूखा नहीं सोएगा

सेवाभाव के 51 दिन पूरे मोहम्मदी यूथ ग्रुप लॉकडाउन में कोई भूखा नहीं सोएगा

कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। मोहम्मदी यूथ ग्रुप मार्च से लगातार सभी धर्मों के मज़दूरो, बेसहारों को भोजन, गरीबों को राशन व मरीज़ो को दवा बांटने का कार्य कर रहा है। कानपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रुप की टीम ने इंसानियत-मानवता के कार्यों के आज 51 दिन पूरे किये ग्रुप ने सेवाभाव के कार्यों को और बढ़ाने का संकल्प लिया। रमज़ानुल मुबारक माह में खिदमते खल्क़ का कारवां और आगे बढ़ा। लॉकडाउन में कोई भूखा नहीं सोएगा हॉटस्पॉट इलाकों में लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए ग्रुप की टीम जिला प्रशासन के माध्यम व अपने द्वारा हर संभव जनता की सहायता के लिये सदैव आगे रही। गरीबों-मज़दूरों की मदद मे सबसे आगे सेवाभाव के लिये दिन-रात जुटे रहते है। कानपुर के सामाजिक-धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड ने बताया कि जनता कर्फ्यू-लाकडाउन होने की वज़ह से ग्रुप 22 मार्च से कानपुर शहर मे सभी धर्मो के लोगो को प्रतिदिन मज़दूरो, बेसहारों को भोजन, गरीबों को राशन की किट व मरीज़ो को हफ्ते भर की दवाएं व भूखों को भोजन खिलाकर इंसानियत-मानवता की सेवा कर रहा है हमारे ग्रुप के लोग शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे ऐसे लोगो की सहायता करने के लिए दिन रात सेवा में लगे है। आज ग्रुप के 51वां दिन मे अभी तक 212 मरीज़ो को एक हफ्ते की दवा दी 778 गरीबो को राशन की किट व 30600 मज़दूरो, बेसहारों भूखो को खाना व रमज़ानुल मुबारक में 217 लोगो को अफ्तार-सहरी की किट दे चुका है भूखे प्यासे जानवरों-परिंदों को चारा, दाना व पानी पिलाने का कार्य लगातार कर रहा है। ग्रुप की पूरी टीम दोपहर-शाम अपने हाथो से भोजन तैयार व पैकिंग कर अपने टू व्हीलर फोर व्हीलर वाहनो से अलग-अलग इलाको में निकलकर उनकी मदद कर रहा है। ग्रुप ने कानपुर की गरीब जनता को कोराना वायरस से बचाव के लिए मास्कों का वितरण और कानपुर शहर के दलित/मुस्लिम बाहुल्य इलाको को सैनिटाइज़र भी समय-समय पर कराने व लाकडाउन का पालन करने, कोरोना वायरस से बचने के लिए गलियों-मैदानो बस्तियों में जागरुकता अभियान भी चलाया। मोहम्मदी यूथ ग्रुप की टीम क्षेत्रों की पुलिस का सहयोग करने के साथ कोरोना योद्धाओं का स्वागत व सम्मान करने में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। मोहम्मदी यूथ ग्रुप की टीम में इखलाक अहमद डेविड, मोहम्मद आसिफ खान, हाजी मोहम्मद शाबान, शमशुद्दीन खान, परवेज आलम वारसी, शारिफ खान, मोहम्मद मुबश्शीर, हाफिज़ मोहम्मद कफील, नईमुद्दीन खान, फाज़िल चिश्ती, एजाज रशीद, शेरज़मा अंसारी, आजम महमूद, शफाअत हुसैन, शाह मोहम्मद, नूर आलम, अफज़ाल अहमद, मोहम्मद शाहिद चिश्ती, शकील अब्बा, रौनक अंसारी, शहनवाज खान, कौसर अंसारी, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद जावेद आदि लोग है।