Tuesday, April 22, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपाइयों ने नजरपुर व सौखर में बांटे आवाहन पत्रक

सपाइयों ने नजरपुर व सौखर में बांटे आवाहन पत्रक

सुमेरपुर/हमीरपुर, जन सामना। सपा कार्यकर्ताओ द्वारा आवाहन पत्रक वितरित कर लोगो को जागरूक करने का क्रम लगातार जारी है। मंगलवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव की अगुवाई में पूर्व जिला सचिव अजय उर्फ कल्लू यादवए व्यापार सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर शिवहरे ने ग्राम नजरपुर में बच्चा कुशवाहा, श्यामबाबू कुशवाहा, अभ्भु यादव, लक्ष्मण कुशवाहा काफी लोगों के साथ गांव में आवाहन पत्रक वितरित किये। ग्राम सौलहर में कप्तान यादव ग्राम प्रधान, लवकुश यादव, कमलेश विश्वकर्मा, राधेश्याम तिवारी, पुत्तन प्रजापति, प्रशांत यादव, बाबू यादव, छोटू सिंह, पप्पू गुप्ता के साथ राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जारी आवाहन पत्रक वितरित कर लोगो को भाजपा सरकार को उखाड़ने का आवाहन किया गया। दोनों गावों के लोगों ने इसमें बढ़.चढ़ कर हिस्सा लिया।