राठ/हमीरपुर, जन सामना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्म दिवस पर भाजपाई सेवा सप्ताह मना रहे हैं। शुक्रवार को भाजपाईयों ने विधायक मनीषा अनुरागी के साथ अंबेडकर चौराहा, रामबाग, महावीरन मंदिर परिसर में पालीथिन निषेध का संदेश देते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान भाजपाईयों ने मंदिरों के आसपास फैली गंदगी को साफ किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र लोधी, रवींद्र शर्मा, अमित भदौरिया, ममता रवि गुप्ता, निशा भटनागर, नीतू, संगीता गुप्ता, दीपू मुंशी, मुकेश गुप्ता, अमर जीत अरोडा, गुडडू सोनी, ब्रजेंद्र अनुरागी, महेंद्र शुक्ला आदि लोग रहे।