Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व विधायक अजय कपूर का जन जागरण अभियान प्रारम्भ

पूर्व विधायक अजय कपूर का जन जागरण अभियान प्रारम्भ

कानपुर, जन सामना। किदवई नगर विधान सभा के पूर्व विधायक अजय कपूर जन जागरण अभियान का प्रारम्भ किया। पूर्व विधायक अजय कपूर द्वारा विगत दिनों मे जन जागरण अभियान प्रारम्भ किया गया था। बिहार चुनाव मे अधिक व्यस्तता होने के कारण कुछ दिनों के लिये कार्यक्रम को विराम दिया गया था। बिहार से वापस आते ही इस कार्यक्रम को आज पुनः प्रारम्भ किया गया पूर्व विधायक अजय कपूर द्वारा स्वयं जाकर बारादेवी मे सिद्धार्थ सिंह वार्ड 18 युवा नेता उमंग शुक्ला एवं वार्ड 07 निराला नगर मे दीपक त्रिवेदी बल्ली जी को क्रमशः 1000 सैनेटाइजर 2000 मास्क वार्ड के प्रत्येक घरों के लिये समर्पित किया, जिसका वितरण अजय सेना एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के माध्यम से हर घर मे वितरण किया जायेगा, पूर्व विधायक अजय कपूर जी ने एक सन्देश पत्र भी आम जनमानस के लिये दिया, जिसमे कोरोना से सावधानी के उपाय बताये गये है, कार्यक्रम मे इस्लाम अंसारी, गौरव दुबे रज्जु भट्ट, मुकेश दुबे, अशोक भूटानी, जतिन राजपूत, अनुराग गुप्ता, राज सागर, शुभम राठौर ,टोनू यादव, ऋषि शर्मा, हर्षित दीक्षित ,अभिषेक गुप्ता, अनिल गुप्ता, आकाश अवस्थी, वासुदेव शर्मा, आनंद शर्मा, हर नारायण अवस्थी, मोनी, इब्राहिम, बबलू पंडित ,अनिल मिश्रा ,राजेश पाण्डेय, ऋषि त्रिवेदी ,आदि लोग मौजूद रहे।