कबरई में व्यापारी की हत्या के मामले में उनके परिजनों से मिलने जा रहे थे
कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। कबरई में हुई व्यापारी की हत्या के मामले में परिजनों से मिलने जा रहे सपा नेता सहित तमाम सपाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गिरफ्तारी करने के दौरान पुलिस व सपाईयों में तीखी झड़प भी हो गयी।
बताया जा रहा हैं कि कबरई में बीते दिन व्यापारी इंद्राणी त्रिपाठी की हत्या के मामले में परिजनों से मिलने के लिए शहर से जा रहे सपा नेता ओम प्रकाश मिश्रा सहित सैकड़ो सपाइयों को पुलिस द्वारा नजरबंद करने के दौरान पुलिस से तीखी झड़प हो गई बावजूद इसके गिरफ्तारी कर ली गयी।
https://www.youtube.com/watch?v=YcXlhLzTT2s&feature=youtu.be
जूही थाना क्षेत्र के आनन्दपुरी इलाके में रह रहे पूर्व नगरअध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा के घर सपाई इकठ्ठे हो गए और कबरई जाने के लिए निकलने लगे कि तभी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की तो सपाईयो और पुलिस में तीखी नोक झोंक हो गई। जिसके बाद मौके पर कई थानों की फोर्स पहुँची और पूर्व नगर अध्यक्ष के साथ ही वर्तमान अध्यक्ष इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही गिरफ्तार करने के दौरान सपाईयों की तीखी झड़प पुलिस से हो गयी और धक्का मुक्की के दौरान कई लोगों की जेब पर भी जेब कतरों ने हाथ साफ कर दिया। वही गिरफ्तारी के दौरान मुख्य रूप से सपा युवजन सभा के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, बृजेन्द्र यादव, दीपक खोटे आदि लोग मौजूद रहे।