Tuesday, April 22, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय धानुक सेना का जोरदार स्वागत हुआ

राष्ट्रीय धानुक सेना का जोरदार स्वागत हुआ

कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय धानुक सेना के पदाधिकारी एडवोकेट नरेश कठेरिया के निवास संगवा में प्रदेश भ्रमण कार्यक्रम आयोजन पर धानुक सेना का जोरदार स्वागत किया। संगठन के द्वारा विभिन्न जनपदों का भ्रमण करते हुए नोएडा से चलकर गाजियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज एवं कानपुर में संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। जगह-जगह समाज व संगठन द्वारा अपार स्नेह समर्थन सम्मान मिला। भ्रमण में धानुक सेना राष्ट्रीय महासचिव विजेन्द्र प्रताप सिंह कठेरिया, प्रदेश अध्यक्ष नीरज कठेरिया, प्रदेश महासचिव रजनीश कठेरिया, मोहित कठेरिया प्रदेश अध्यक्ष (युथ प्रकोष्ठ) वन्टू कठेरिया रहे। धानुक सेना के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार दिये रजनीश ने भाजपा की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस स्वागत कार्यक्रम के मौके पर ईशू कठेरिया, संतोष कठेरिया, मुकेश कुमार, नितेश कुमार, मनीष कुमार, अरुण कठेरिया, जीतू धानुक आदि धानुक समाज के लोग मौजूद रहे।