Sunday, June 8, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाजवादी पार्टी ब्राह्मण सभा गरीब बेटियों की शादी में आर्थिक मदद करेगी -विपिन शुक्ला

समाजवादी पार्टी ब्राह्मण सभा गरीब बेटियों की शादी में आर्थिक मदद करेगी -विपिन शुक्ला

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मणों को रिझाने के लिए रसूलाबाद विधान सभा मे ब्राह्मणों में अपनी अच्छी पैठ रखने वाले सपा नेता डीएवी कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष विपिन शुक्ला को रसूलाबाद विधान सभा मे ब्राह्मण सभा का प्रभारी बनाया है ।विपिन शुक्ला ने ब्राह्मणों को लामबंद करने के लिए ग्रामीण अंचलों का दौरा भी शुरू कर दिया है।
रसूलाबाद विधान सभा मे ब्राह्मण सभा के प्रभारी विपिन शुक्ला ने ग्रामीण अंचलों का दौरा करने के बाद रसूलाबाद में बताया कि ब्राह्मण समाज का एक तबका आर्थिक दुश्वारियों व राजनीतिक उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज सरल व सहज स्वभाव के कारण सबके संकट में सहयोग करता है लेकिन वह हमेशा धोखे का शिकार होता रहा है।
उन्होंने प्रदेश में लगातार ब्राह्मणों की हो रही हत्याओं व उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगता है प्रदेश की योगी सरकार ने अब ब्राह्मणों को ही निशाना बनाना चालू कर दिया है जो गम्भीर चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ब्राह्मण सभा प्रदेश में भगवान परशराम की मूर्ति लगवाने के साथ गरीब वेटियो की शादी में आर्थिक मदद के साथ ही अन्य तरीकों से भी मदद करेगी।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की कथनी व करनी में कोई फर्क नही है वह जो बात कहते है उसे पूरा भी करते है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने अपने अभी तक के कार्यकाल में विकाश के कोई काम न कर अखिलेश जी के द्वारा शुरू किए गए कार्यो के ही फीते काट अपनी ही पीठ थपथपाकर जनता को मात्र गुमराह करने का ही काम किया है। ग्रामो कस्बो में विकाश न होने से आज जनता का झुकाव समाजवादी पार्टी की ओर देखा जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अब बदले की भावना से कार्य कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न पुलिस से करा रही है।
उन्होंने भाजपा नेताओं को चेताया कि यह याद रखना जरूरी है कि सरकारें आती जाती रहती है लोग अपमान को भूल नही पाते है।