फिरोजाबाद, एस.के. चित्तौड़ी। भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा प्रदेश में सवर्ण समाज पर हो रहे, उत्पीड़न एवं हत्याओ के विरोध में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। प्रदेश में सवर्ण समाज के लोगों की हत्याएं हो रही है। जिससे समाज में भय व्याप्त हो चुका है। और अपराधी खुलेआम बेखौफ घूम रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के लिए बड़ी शर्म की बात है सवर्ण समाज के लोगों की आए दिन हत्या होने पर अपराधियों पर कार्यवाही नहीं हो रही। आज सवर्ण समाज के मुख्यमंत्री के होते हुए फिर भी समाज पर उत्पीड़न हो रहा है। सवर्ण महासभा के जिलाध्यक्ष बबलू जादौन, महानगर अध्यक्ष सौरव लहरी ने कहा सवर्ण समाज के साथ सगठन उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। अन्यथा सवर्ण महासभा आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में सौरभ पोरवाल, निक्की शर्मा, मोहित शर्मा, रजत उपाध्याय, मोहन सिंह ठाकुर, सूर्य प्रकाश रावत, शांतनु शर्मा, आशू आग्रवाल, एसके भटनागर, अतुल पोरवाल आदि मौजूद रहे|