फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वही मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला पंचम निवासी 27 वर्षीय सत्यवीर पुत्र जयवीर सिंह विगत एक सप्ताह पूर्व कन्नौज किसी काम से गया था। जहाॅ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसें में घायल हो गया। घायल को परिजन उपचार के लिए आगरा ले गये। जहा उसकी विगत रात्रि में मौत हो गयी, मृतक के परिजन शव को अपने घर ले गये। थानाध्यक्ष ग्रीश गौतम सिरसागंज ने बताया कि परिजनों के द्वारा सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। घटना कन्नौज की होने के कारण आगे की कार्यवाही कन्नौज पुलिस करेगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। चुंकि घटना कन्नौज क्षेत्र की होने के कारण वही कार्यवाही होगी। वही दूसरी घटना में टोल टैक्स के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर में जनपद हाथरस क्षेत्र के सासनी थाना सुमितगढ़ी निवासी 44 वर्षीय देवेन्द्र पुत्र रूपराम, थाना खैरगढ़ क्षेत्र के दर्गापुर निवासी 45 वर्षीय मोहन पुत्र काशीराम, जनपद इटावा के जसवन्त नगर निवासी 32 वर्षीय संजू पुत्र हरीओम, अरविन्द पुत्र रामदीन आदि लोग घायल हो गये। वही थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के रूपसपुर क्षेत्र में लाइनपार के नगला सदासुख निवासी 35 वर्षीय अनिल पुत्र सौदान सिंह आदि लोग घायल हो गये। जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया गया।