फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में शिकोहाबाद में धरना दिया गया। जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया गया। साथ ही हाथरस और बलरामपुर की बिटिया को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार से अपील की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी हाथरस और बलरामपुर की बिटिया को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार जिस प्रकार से अनैतिक कार्यों को अंजाम दे रही है। यह सब जनता देख रही है और 2022 में जनता इन लोगों को सत्ता से हटाने का कार्य करेंगी। वहीं कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के दौरान मुकेश गौड़, शशि शर्मा, मनोज भटेले, दाऊद खान, चंद्रकांत यादव, दुष्यन्त धनगर, यामीन, शानू अंसारी, जगदीश वाल्मीकि, सनी वाल्मीकि, शाहिद अली, रामसेवक वैध, संजय यादव, शमीम कुरैशी, विवेक चड्डा, आशीष तिवारी, मुकेश बाबा, विजय चतुर्वेदी, सागर, पंकज यादव आदि लोग मौजूद रहे।