Sunday, June 8, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में किया प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। किसान विरोधी बिल को वापस लेने एवं हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस महानगर द्वारा गांधी पार्क में प्रदर्शन किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष साजिद बेग एवं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग ने कहा आज उत्तर प्रदेश में योगी एवं केंद्र में बैठी मोदी सरकार दोनों ही जन विरोधी नीतियों पर चल रही है। उन्हें आम जनता, ना ही किसान की चिंता है उन्हें केवल अपनी सत्ता की चिंता है। आज पूरे देश में किसान आंदोलन कर सड़कों पर पटरी पर बैठा है। लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। सरकार अपने पूंजी पति मित्रों के फायदे के लिए प्रयासरत है। महानगर प्रवक्ता व उपाध्यक्ष सौरभ पोरवाल एवं उपाध्यक्ष वकार अहमद ने कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बलात्कारियों को बचाने में लगी है। इसीलिए कल पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से रोका गया और उन पर लाठियां बरसाई गई। सेवादल शहर अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राइन गांधी एवं युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी एवं एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष वकार खालिक ने कहा कि अगर मोदी सरकार किसानों के हित चाहती। तो किसानों की मूल्य निर्धारित कर देती। अगर कोई मूल्य से कम खरीदता है उस पर कड़ी कार्यवाही होती। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेसी जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर, मधु यादव, सुनीता गुप्ता, राजेश शर्मा राज, सुवुर अली, सोहेब सिद्दीकी, प्रवीण यादव, आशीष तिवारी, अंकुर, शिवम दुबे, राजेश दिवाकर, अंकुर राजौरिया, किशन दुबे, चंदू कुमार, अभिषेक शर्मा, शैलेंद्र प्रताप, कामेश रावत, सोनू, संदीप पचौरी, मजहर बेग, कल्लू असांरी, मू अंशरफ, मनोज भटेले, शैलेन्द्र शर्मा एड. आदि मौजूद रहे। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी  प्रियंका गांधी वाड्रा के आह्वान पर शिकोहाबाद ब्लॉक पर किसान विरोधी बिल के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा जो तीन विधेयक पास किये गये उनका पुरजोर तरीके से विरोध किया गया। इससे पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा यह जनविरोधी सरकार है। इसको किसान एवं जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। यह सरकार सिर्फ अपने चंद पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाना चाहती है। धरने में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य शशि शर्मा, मनोज भटेले, शैलेन्द्र शर्मा, चंद्रकांत यादव, संजय यादव, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, मनोज, दुष्यंत धनगर, शाहिद अली, सुशील मथुरिया, समीम कुरेशी, राजेश दुबे, बाबा तिवारी, शानू अंसारी, वीरगति, जगदीश बाल्मिक, सनी बाल्मिक, सागर, विजय चतुर्वेदी, लक्ष्मण तिवारी, रामरतन नवाब उद्दीन आदि मौजूद रहे।