Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने कालिंदीपुरम में बनाये गये कोविड सेंटर का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कालिंदीपुरम में बनाये गये कोविड सेंटर का किया निरीक्षण

प्रयागराज, जन सामना। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी शनिवार को कालिंदीपुरम में बनाये गये कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर साफ.सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में मरीजों से जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक मरीजों से खाने.पीने तथा दवाओं आदि की जानकारी ली। जिस पर वहां के मरीजों ने संतोष जाहिर करते हुए व्यवस्थाओं की तारीफ की। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों के खान.पान सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कोविड केयर सेंटर में साफ.सफाई की निरंतर समुचित व्यवस्था बनाये रखने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों के लिए जो भी सुविधायें सुनिश्चित की गयी है। समय से मरीजों को उपलब्ध होती रहे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। जिलाधिकारी ने मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज पहुंचकर कोविड.19 की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कोविड मरीजों के अद्यतन स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए वार्ड प्रभारियों से भी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से कहा कि चिकित्सालय में भर्ती हेतु आने वाले कोविड मरीजों को तत्काल अटेंड करते हुए उन्हें आवश्यकतानुसार सम्बंधित वार्ड में भर्ती कराकर उनका तत्काल समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाता रहे। उन्होंने यह भी निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सालय में भर्ती होने वाले कोविड मरीजों का भर्ती के बाद तत्काल एक्सरे करा लिया जाये और यदि आवश्यक हो तो उनका सीटी स्कैन भी समय से करा लिया जाये। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य एवं सभी वार्ड प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को बेहतर ढंग से चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध रहे। बैठक में प्रधानाचार्य. एस0पी0 सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी. जी0एस0 वाजपेयी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।