कौशाम्बी, जन सामना संवाददाता। जनपद थाना सरायंअकिल क्षेत्र अंतर्गत रक्सराई गांव की 42 वर्षीय महिला को भोर में गंडासे से दुस्साहसी तरीके से हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में हत्या का सिलसिला जारी है। सूत्रों के अनुसार आज सोमवार की सुबह करीब 5 बजे सरायंअकिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रक्सराई में दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया गया। शौच करने के लिए निकली महिला शिव कुमारी पत्नी सुरेश उम्र लगभग 42 वर्ष को सुबह के भोर में गंडासे से अशोक कुमार नाम के व्यक्ति ने सड़क पर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने सूचना सरायंअकिल पुलिस को दी, हत्या की सूचना पर थाना अध्यक्ष सरायंअकिल विजय विक्रम सिंह तत्काल घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंच कर हत्या की बारीकी से स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने हत्या करने वाले को पुलिस आने से पहले दौड़कर दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।