रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रसूलाबाद ब्लाक अध्यक्ष संजीव पाल ने 24 सदस्यी कार्यकारिणी घोषित कर सभी से गांव गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों व कराये गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की है।
समाजवादी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष संजीव पाल द्वारा घोषित 24 सदस्यी कमेटी में उपाध्यक्ष महेंद्र यादव व आनन्द शुक्ला, महामंत्री प्रदीप यादव, सचिव राजवीर सिंह गौर, कुलदीप संखवार, संजय सविता, सुनील पाल, वीर सिंह, अंकित यादव, विकास यादव सहित 13 कार्य कारिणी सदस्यों को भी स्थान दिया गया है।
ब्लाक अध्यक्ष संजीव पाल ने अपनी घोषित कमेटी के सदस्यों व पदाधिकारियों से समाजवादी पार्टी की नीतियों व पूर्व में सपा सरकार द्वारा कराये गए विकास कार्यों की जानकारी गांव गली तक पहुंचाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि चूंकि भाजपा ने जनता से झूठ बोलकर सत्ता हथियाई थी लेकिन हम समाजवादी कार्यकर्ता पूर्व के अपने विकास कार्यों व अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की साफ सुथरी छवि की दम पर पूरी बहुमत के साथ 22 मे यूपी में सरकार बनाएंगे।