Tuesday, April 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एमएसपी पर किसानों की उपज खरीद सुनिश्चित करें सरकार- कांग्रेस

एमएसपी पर किसानों की उपज खरीद सुनिश्चित करें सरकार- कांग्रेस

कौशांबी, जन सामना। सरकार द्वारा किसान विरोधी कार्य किए जा रहे हैं। सरकार ने जो नया कानून बनाया है, इससे किसान कंपनियों का गुलाम हो जाएगा। यही नहीं इस नए कानून में किसानों की उपज की खरीदारी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सरकार को न्यूनतम किसान खरीद मूल्य पर किसानों की उपज की खरीद की गारंटी देनी चाहिए। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए गुरुवार को कही। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने सरकार से बढ़े हुए बिजली के बिल को कम करने की मांग की। इसके साथ उन्होंने खाद और बीज की खरीद पर किसानों को पहले की तरह सब्सिडी दिए जाने की मांग किया। इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेसी नेता वेद प्रकाश पांडे सत्यार्थी ने सरकार द्वारा लाए गए नए कानून को किसानों के लिए मौत का सामान की संज्ञा देते हुए कहा कि इससे किसानों की जमीन और उनका अस्तित्व बड़ी.बड़ी कंपनियों के हाथ गिरवी हो जाएगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से शाहिद सिद्धकी, आशीष कुमार मिश्रा, पप्पू, वेद प्रकाश सत्यार्थी, कौशलेश द्विवेदी, शमीम आलम, मिस्बाहउल एन, कमलाकांत शुक्ला, अंकुर शुक्ला, शशिकांत पांडे, विवेक माइकल, मो0 गुलाम, इजहार अब्बास, उदय कुशवाहा, राजू मौर्या, विनोद चौधरी, असगर मदनी, जितेंद्र शर्मा, अनिल पांडे, रामप्रकाश, भारत गौतम, शैलेंद्र पासी, राजकुमार, मो0 मजीद, राजेंद्र त्रिपाठी, उमेश पांडे, तमजीद अहमद, संजय शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे|