सपा से गठबंधन सम्मान जनक सीटे मिलने पर हो सकता
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। प्रगति शील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव मोहम्मद यामीन खान वारिसी ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है तभी किसानों के शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन को पुलिस के सहयोग से लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार का अंत कर रही है।
प्रसपा अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव मोहम्मद यामीन खान वारिसी ने एक पार्टी कार्यक्रम हेतु फरुखाबाद जाते समय रसूलाबाद में पत्रकारो से वार्ता करते हुए कहा कि आज भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश का अन्न दाता बेहाल देखा जा रहा है। उनका आरोप था कि प्रदेश में किसानों का धान खरीद केंद्रों पर नही खरीदा जा रहा है और उनकी धान में नमी का बहाना बनाकर परेशान किया जा है। मिल मालिकों के यहाँ अटैच धान क्रय केंद्रों पर मिल मालिक स्वयम किसानों के रिकार्डो को लेकर अपनी धान बेंच कर सरकार व शासन की आंख में धूल झोंक रहे है। यह सब किसान की मजबूरियों का फायदा उठाकर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों को गेंहू की वुबाई के लिए खाद बीज के लिए पैसों की बहुत जरूरत है जिसकी मजबूरी का जमकर मिल मालिकों द्वारा लाभ उठाकर कम मूल्य पर धान खरीदा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसान को पराली जलाने पर तो उन पर मुकदमा दर्ज हो रहा है और पूंजीपतियों के मिलो से निकल रहा विषैले धुंए पर कोई कार्यवाही नही यह दोहरी व्यवस्था से किसानों में भारी रोष देखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का अन्न दाता बेहाल देखा जा रहा है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से सम्मान जनक सीटे मिलने पर ही प्रसपा से गठबंधन हो सकता है।