Sunday, June 15, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा व संवाद रैली का दौर जारी

समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा व संवाद रैली का दौर जारी

सुमेरपुर/ हमीरपुर,जन सामना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर पूरे प्रदेश में चल रही किसान यात्रा एवं किसान संवाद जनपद हमीरपुर जिला अध्यक्ष राज बहादुर पाल के नेतृत्व में आज ब्लॉक सुमेरपुर के ग्राम कुछेछा,सूरजपुर,सिडरा,पारा ओझी,टिकरौली,देवगांव, सिमनौडी आदि गाँवो में पहुँचकर किसानों से संवाद किया। किसान यात्रा के दौरान जय नारायण यादव ब्लॉक प्रमुख सुमेरपुर, राजेश कुमार सविता जिला कोषाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, राघवेन्द्र यादव लकी छात्र नेता/पूर्व जिलामहासचिव लोहिया वाहिनी,सलीम सिद्दीकी जिला सचिव सपा, विष्णु पाल ब्लॉक अध्यक्ष सुमेरपुर विवेक यादव नगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी,राम मनोहर कट्टर समाजवादी। हसन खान गोलू जिला मिडिया प्रभारी/जिला सचिव समाजवादी पार्टी हमीरपुर आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।