Tuesday, April 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मानव कल्याण महिला बिंग ने गरीबों को बांटे कम्बल

मानव कल्याण महिला बिंग ने गरीबों को बांटे कम्बल

हाथरस,जन सामना। मानव कल्याण सामाजिक संस्था द्वारा धर्म कुंज पुराना मिल कंपाउंड पर एक कार्यक्रम आयोजित कर संस्था द्वारा गरीब, असहाय, विधवा, वृद्ध महिलाओं को कंबल तथा ऊनी टोपी आदि वितरित किये गये। मानव कल्याण महिला बिंग की जिला अध्यक्ष बीना आर्य, जिला महामंत्री चंद्रकांता शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुनीता मिश्रा,  सुनीता वार्ष्णेय, लता वार्ष्णेय एवं  सविता वार्ष्णेय द्वारा कम्बल वितरण किया गया। मानव कल्याण की जिला अध्यक्ष  बीना आर्य, जिला महामंत्री  चंद्रकांता शर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष  सुनीता मिश्रा द्वारा बताया गया कि मानव कल्याण संस्था द्वारा मलिन बस्तियों में अपने कार्यकर्ताओं द्वारा वास्तविक जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उनको पर्ची देकर एक स्थान पर बुलाकर गर्म कपड़े तथा ऊनी वस्त्र कंबल का वितरण किया जाता है। जिससे जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंच सके। उन्होंने आगे बताया कि मानव कल्याण संस्था द्वारा 16 जनवरी को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन जय कैला माई ब्लड बैंक मुरसान गेट पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं भी रक्तदान करेंगी। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि अवसर मिलने पर रक्तदान अवश्य करें, आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी को जीवन देने में सहायक हो सकता है।