मुरसान/ हाथरस,जन सामना। कस्बा में आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के अयोध्या में मंदिर निर्माण हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आव्हान पर राम जन्मभूमि निर्माण कार्य हेतु निधि समर्पण अभियान के तहत विशाल जन जागरण रैली निकाली गई| पूरा कस्बा जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा तथा रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं रामभक्त वाहनों व पैदल पूरे कस्बा में भ्रमण किया गया और लोगों को राम जन्म मंदिर निर्माण में सहयोग हेतु जागरूक किया गया। कस्बा मुरसान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आव्हान पर निधि समर्पण अभियान के तहत आयोजित विशाल जन जागरण रैली का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक धर्मेंद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया और उक्त रैली राजा महेंद्र प्रताप की जन्मस्थली किला परिसर से शुरू होकर कस्बा के छोटा बाजार, बड़ा बाजार, बघेल मौहल्ला, रामलीला मैदान से होकर आर्य समाज मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। कार्यक्रम के संयोजक रविंद्र सिंह ठेनुआ थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड संचालक मुरसान हरीश द्वारा की गई। नगर संचालक बद्री प्रसाद पाठक, मुख्य वक्ता रामवीर सिंह पोनिया सहविभाग संयोजक धर्म जागरण हरिगढ़ थे। कार्यक्रम का संचालन मुरसान उपखंड कार्यवाह राकेश ठेनुआं एवं अभियान प्रमुख कप्तान सिंह ठेनुआं द्वारा किया गया।
रैली में मंडल अध्यक्ष चौधरी हमवीर सिंह, नगर कार्यवाह नीरज, महेश प्रधान, सरदार सिंह, शिवरामसिंह, धर्मवीर सोलंकी, दिलीप सिंह, ओमवीर सिंह, गिर्राज किशोर शर्मा, राजा गरुड़ध्वज सिंह, राजन सिंह, नितिन, भोला चौधरी, प्रवीण, अजय फौजदार, पुष्पी डीलर, नगेंद्र सिंह, टिंकू, संजय सिंह, गोविंद सिंह, राज ठेनुआं, दिवाकर, राजकुमार शर्मा, ठा. राजेश सिंह गुड्डू भैया, पप्पू छोंकर, दिगंबर सिंह, रामगोपाल बघेल, चैधरी चंद्रवीर सिंह, हमवीर सिंह, चंद्रवीर सिंह दीपू, चौधरी अजीत सिंह, लक्ष्मीनारायण पहलवान, मोनू पोनिया, जावेद खान, फिरोज खान, पूरनसिंह, जीतू डीलर, प्रमोद एलानी, प्रमोद आदि शामिल थे। पूरे कस्बा में उक्त विशाल जन जागरण रैली का दर्जनों स्थानों पर पुष्प वर्षा कर राम भक्तों द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत करने एवं पुष्प वर्षा करने वालों में वीरो लाला, नीरज मित्तल, कृष्णा मित्तल, लाला प्रधान, दिनेश चंद्र, राम प्रकाश पोनिया, कृष्णा जवाहर वाले, डॉ. सुभाष बाबू अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल आदि तमाम लोग शामिल थे।