Sunday, June 8, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भूमिका चेलानी बनी एक दिन की एएसपी

भूमिका चेलानी बनी एक दिन की एएसपी

एडिफाई के प्रबंधन ने एक दिन की बनी एएसपी छात्रा का किया सम्मान

फिरोजाबाद,जन सामना। एडिफाई स्कूल की दसवी की छा़त्रा भूमिका चेलानी ने एक दिन की एएसपी के पद पर कार्य करने का श्रय अपने विधालय व प्रधानाचार्य एवं अपने माता पिता को दिया। छात्रा ने एक दिन के अपने अनुभव को साझा कारते हुये कहा कि यह गौरवपूर्ण पद उन्हे विद्यालय के माध्यम से प्राप्त हुआ है। विद्यालय के बिना प्रोत्साहन व सही दिशा निर्देश के वह एक दिन के एएसपी के पद को प्राप्त नही कर पाती। उन्होने अपने माता-पिता एवं मित्रों का भी धन्यवाद किया।
उन्होने कहा कि आज के समय में लडकियाॅं लडकों से पीछे नही है। आज लडकिया अपनी योग्यता तथा मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्र्राप्त कर सकती है। वही एडीफाई वल्र्ड स्कूल के अध्यक्ष ललितेश जैन व निर्देशक मयंक भटनागर, संतोष अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, रूपाली भटनागर, विपुल अग्रवाल, विद्यालय प्रधानाचार्य शलिनी ने भूमिका चेलानी की प्रशंसा करते हुए छात्रा को शुभकामनाएं दी। साथ ही उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।