Tuesday, June 17, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

सिकन्द्राराऊ/ हाथरस, जन सामना। एटा रोड स्थित गांव रतिभानपुर के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। राघवेंद्र पुत्र शैतान सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी गांव उमरावपुर बीती रात्रि 9.30 बजे करीब गांव रतिभानपुर से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। जिसके परिणाम स्वरूप युवक गंभीररूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।