हाथरस, जन सामना। भगवान शिव के पवित्र पर्व महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर डीपीएस स्कूल मुरसान के पास दर्शना पर कांवड़ शिविर का शुभारंभ सदर विधायक हरीशंकर माहौर द्वारा किया गया तथा कांवड़ वालों को मिठाई एवं फल आदि का वितरण भी किया गया। इस मौके पर सदर विधायक हरीशंकर माहौर द्वारा कांवड़ यात्री शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि भगवान शिव की आराधना के लिए गंगाजी से पवित्र गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से जहां भक्तों की मनोकामनायें पूर्ण होती हैं, वहीं उनके सभी कष्टों का निवारण भी होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांवड़ यात्री शिविर लगाकर कांवरियों की सेवा करके भी पुण्य लाभ प्राप्त किया जा रहा है और यह सराहनीय कार्य है। इस दौरान आयोजकों द्वारा उनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत भी किया गया।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चै. रामकुमार वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष कप्तान सिंह ठेनुआ, मदन फौजी प्रधान दरकौली, श्वेतांक पचैारी, मंडल अध्यक्ष मुरसान हम्मवीर सिंह आदि मौजूद थे।