कानपुर देहात। महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर का दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत प्रथम दिवस अकबरपुर तहसील सभागार कक्ष में महिला उत्पीड़न से जुड़ी समस्याओं को सुना। जन सुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिला शिकायतकर्ताओं ने महिला आयोग की सदस्य से वार्ता की जिस पर महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा समस्या का निस्तारण कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जन सुनवाई के दौरान 10 महिलाओं द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर समस्याएं सुनायी गयी जिस पर महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। वहीं उन्होंने सम्बन्धी अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाये इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये।इस मौके पर अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जन सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी राजीव राज, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी, जिला समाज कल्याण विभाग से कन्हैयालाल त्रिपाठी फहीम अहमद, सहित महिला थाने से महिला थाना प्रभारी अन्य अधिकारी कर्मचारी महिलाएं आदि उपस्थित रहे हैं।