Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » इस युग में लड़कियों को लड़कों से कमतर ना समझे – प्राची चौधरी

इस युग में लड़कियों को लड़कों से कमतर ना समझे – प्राची चौधरी

कानपुर देहात। कोतवाली अकबरपुर द्वारा आयोजित मिशन शक्ति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राची चौधरी पत्नी पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात देहात का प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अकबरपुर तुलसीराम पांडे ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उप निरीक्षक मोनू शाक्य ने बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्राची चौधरी ने कहा कि आज इस युग में लड़कियों को लड़कों से कमतर ना समझे हमारा नैतिक दायित्व है कि हम अपने सामाजिक ताने-बाने को सकारात्मक सोच के साथ मजबूत करें। महिलाओं का बच्चियों का सम्मान करें उनके अधिकारों की रक्षा करें तथा उनके अंदर सुरक्षा भावना का विकास हो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं उनकी मनोभावना के को समझने हेतु प्रदेश स्तर पर चलाए गए मिशन शक्ति कार्यक्रम एवं पुलिस थानों पर महिला हेल्प डेस्क की कार्यविधि की जमकर सराहना की।
समाज सेविका कंचन मिश्रा ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति कार्यक्रम एवं प्रदेश के समस्त पुलिस थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क से महिलाओं को होने वाली सहूलियत तो की विस्तार से व्याख्या करते हुए सराहना की। राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर डिग्री कॉलेज अकबरपुर डिग्री कॉलेज सरला त्रिवेदी डिग्री काॅलेज के प्रधानाचार्य एवं शिक्षिकाओं ने पुलिस द्ववारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम की सराहना करते हुए सरकार की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता को दर्शना बताया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर तुलसीराम पांडे ने मातृवत परदरेषु पर विशेष पर विशेष फोकस करते हुए सभी को रक्षाबंधन के त्यौहार का प्रचार प्रसार करते से समाज में उसकी उपयोगिता पर सबका ध्यान आकर्षित करते हुए महिलाओं एवं बच्चों के प्रति सम्मान की भावना पर विशेष बल दिया तथा कभी भी कभी भी अपशब्द का प्रयोग ना करने का प्रयोग ना करने का प्रण लिया।