संगीतमयी माहौल में हुआ होली मिलन
कानपुर नगर। उद्योग नगरी कानपुर में होली मिलन समारोह का दौर जारी है। इसी कड़ी में वृंदावन अपार्टमेंट स्वरूप नगर में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। सहारा समय टीवी नेटवर्क के ग्रुप एडिटर और नेशनल मीडिया क्लब के चेयरमैन रमेश अवस्थी की ओर से आयोजित इस होली मिलन में शहर की नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। होली से जुड़े हुए गीत संगीत के बीच कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। अबीर गुलाल का टीका लगा कर होली रंगों का त्योहार है यह एहसास बरकरार रखा गया। समारोह में गुजिया और ठंडाई के साथ ही लजीज व्यंजनों का लोगों ने लुफ्त उठाया। हँसी और ठठोली के बीच लोगो ने अपने संस्मरण भी एक दूसरे को सुनाये। यह होली मिलन पत्रकार, अधिकारी, नेताओ उधमियों और समाजसेवियों का समागम जैसा नजर आया। यहाँ न तो काम की टेंशन थी न पद का कोई अहम्, बस होली मिलन के बीच केवल अपनत्व की भावना नजर आयी। प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने बतौर अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें द्वेष, ईर्ष्या और नफरत ख़त्म करने का संदेश देता है। यह सिखाता है कि हम सबको एकता की इस सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए और अपने शहर कानपुर, प्रदेश और देश को विकास के पथ पर ले जाने का एक भरसक प्रयास करना चाहिए। बसपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत मिश्रा अंटू, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, महापौर प्रमिला पांडे, पूर्व सांसद राजाराम पाल, विधानपरिषद सदस्य अरुण पाठक, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक इरफान सोलंकी, विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक उपेंद्र पासवान, पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी, संघ के क्षेत्र प्रचारक श्री राम जी, कॉपरेटिव स्टेट के चेयरमैन विजय कपूर, पंडित शिवा कान्त जी महाराज और शहर काजी हाजी अब्दुल कुद्दूस ने विशेष रूप से शिरकत की। नेशनल मीडिया क्लब के अध्यक्ष व भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सचिन अवस्थी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सहारा समय के ग्रुप एडिटर रमेश अवस्थी ने लोगो को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सहारा कानपुर यूनिट हेड नीलाभ द्विवेदी, छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी के संजय स्वर्णकार, डेन नेटवर्क के डायरेक्टर दीप चंद दीक्षित, पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अनिल मिश्रा, संजीव पाठक बाबी, क्षेत्रीय सह मिडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, अध्यक्ष भाजपा कानपुर उत्तर सुनील बजाज, अध्यक्ष कानपुर दक्षिण डॉ विनय आर्य पटेल, महामंत्री संतोष शुक्ल, वीरेश त्रिपाठी, शिवराम सिंह, ऋचा सक्ससेना, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अमन शुक्ला, आकाश शुक्ला, सपा के पूर्व अध्यक्ष फजल महमूद, समाजवादी पार्टी के महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू, भाजपा के गुरविंदर सिंह छाबरा उर्फ विक्की सरदार, शीलू पाण्डे, देवानंद तिवारी, विकास जायसवाल, हाजी सलीस और हाजी दिलशाद सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।