Saturday, June 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रतनपुर में चुनावी रंजिश के चलते हुआ विवाद

रतनपुर में चुनावी रंजिश के चलते हुआ विवाद

रसूलाबाद/कानपुर देहात। चुनावी रंजिश के चलते निवर्तमान ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और कार्रवाई शुरू की।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत रतनपुर ग्राम पंचायत के निवर्तमान ग्राम प्रधान ओम सिंह गौर व पूर्व प्रधान अवध नरेश सिंह गौर (पप्पू) के समर्थकों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के कई समर्थक घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया व करीब एक दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।