Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रपति जी आंदोलन कर रहे किसानों को राहत दिलाएं, भेजा ज्ञापन

राष्ट्रपति जी आंदोलन कर रहे किसानों को राहत दिलाएं, भेजा ज्ञापन

कानपुर नगर। संयुक्त विपक्षी मोर्चा के तत्वाधान में जिलाधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कार्यक्रम का संचालन किया। आरोप लगाते हुए आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि धरती का अन्नदाता किसान 6 महीने से अपनी मांगों के लिए धरने पर बैठा है। लेकिन केंद्र में बैठी मोदी सरकार कानों में तेल डालकर बैठी है उसको किसानों का दर्द नहीं सुनाई देता है। पेट्रोल डीजल रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी परेशान हो चुका है। महंगाई आसमान छू रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की तो बात करते हैं लेकिन देश के काम की बात कभी नहीं करते हैं। इस समय देश मंगाई की समस्या से जूझ रहा है लेकिन महंगाई कम होने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। कोरोना महामारी से देश में ना जाने कितने लोग इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। कोरोना महामारी से ना जाने कितने लोग बेरोजगार हो गए। लेकिन खर्चों में कोई कमी नहीं आई है सरकार बिजली के बिल बराबर भेज रही है। जब देश आम आदमी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। तो उसको कुछ सरकार द्वारा राहत मिलनी चाहिए। लेकिन सरकार कोई राहत नहीं दे रही है। निजी स्कूल मनमानी तरीके से बच्चों की फीस बढ़ा रहे हैं। लेकिन सरकार निजी स्कूलों पर कोई अंकुश नहीं लगा रही है। ज्ञापन देने वालों में सुभाषिनी अली, आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, सुरेश गुप्ता, नौशाद आलम मंसूरी, डॉ इमरान, प्रदीप यादव, अशोक तिवारी, रामप्रसाद कनौजिया, अभिषेक सिंह, हामिद हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।