Wednesday, April 16, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाबूजी कल्याण सिंह को भाजपा शहर कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

बाबूजी कल्याण सिंह को भाजपा शहर कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नगर कैंप कार्यालय सरक्यूलर रोड पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह को भाजपा शहर कमेटी के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए महान कार्य के बारे में वक्ताओं ने सभी को विस्तार से बताया। वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार माहेश्वरी ने बताया कि कल्याण सिंह बाबूजी ने राम मंदिर की खातिर मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की कुर्सी को लात मार दी। इससे बड़ा त्याग राजनीति में कोई नहीं कर सकता। उपाध्यक्ष ष्णमुरारी वार्ष्णेय ने बताया कि कल्याण सिंह जैसी महान शख्सियत का हाथरस की राजनीति में बहुत बड़ा योगदान था। छोटे से छोटे कार्यकर्ता से परिचित थे और उनका समय समय पर हाल-चाल जानते रहते थे। उपाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हम सभी को उनके पद चिन्हों पर चलकर भाजपा को और ऊंचाइयों पर ले जाना है। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह के छविचित्र को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व नगर अध्यक्ष मोर मुकुट गुप्ता, शहर उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, रमेश राजपूत, हुमायूं खान अर्जुन बाल्मीकि, नगर मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, धीरज जैन, यतेंद्र वार्ष्णेय, मधुकर दुबे, युवा मोर्चा नगर मंत्री करन वार्ष्णेय, ऋषभ बाल्मीकि आदि थे।