Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » स्वास्थ्य » अनेक रोगों की जड़ है कब्ज

अनेक रोगों की जड़ है कब्ज

अर्वाचीन मानव जाने-अनजाने प्रकृति से विमुख होता जा रहा है। अशुद्ध आहार, प्रकृति से संघर्ष एवं अप्राकृतिक जीवन के कारण मनुष्य नाना प्रकार के रोगों का शिकार बन रहा है। इन्हीं रोगों में एक है ‘कब्जियत’ जिसने लगभग 70 प्रतिषत लोगों को चंगुल में फंसा रखा है।
प्राचीन चिकित्साविदो से लेकर आधुनिक चिकित्साशास्त्रियों तक ने एक स्वर में इस तथ्य को स्वीकार किया है कि ‘पेट मानव का भंडार घर है और कब्ज रोगों की जड़’। साधारण समझा जाने वाला यह मर्ज वाकई बहुत नुकसानदेह है। कब्ज के कारण अल्सर, बवासीर, यकृतदोष, पेटदर्द, सिरदर्द, घबराहट, अजीर्ण आदि अनेक रोगों के होने की आशंका बढ़ जाती है। कब्ज की बीमारी में स्वाभाविक ढंग से मल साफ नहीं होता है और इसका बुरा प्रभाव यकृत और आंतों पर सबसे पहले पड़ता है।
कब्ज् इस बात की गवाही भी देता है कि पेट के अंदर किसी यंत्र में गोलमाल हुआ है। समय से षौच न जाना, बेड ट़ी पीना, मादक द्रव्य सेवन, आलस्य एवं शरीर में पाचक रसों की कमी भी करो को जन्म देती है। यदि हम अपने आहार-विहार को प्रकृति के नियमानुसार संयमित कर लें तो इस रोग से निश्चित ही छुटकारा मिल सकता है। सिर्फ दवाओं के द्वारा इसे स्थाई रूप से दूर नहीं किया जा सकता है। यहां प्रस्तुत हैं कुछ नुस्खे और सुझाव जिनसे इस रोग को जड़ से दूर किया जा सकता है-
1. गरिष्ठ, बासी एवं बाजारु वस्तुओं का सेवन न करें। चाय, काफी, धूम्रपान एवं मादक वस्तुओं से भी परहेज करें।
2. ‘बेड टी’ की जगह ‘बेड-वाटर’ लेने की आदत डालें।
3. नियमित व्यायाम, योगासन एवं सुबह कुछ देर टहलने की आदत डालें। सूर्योदय से पूर्व बिस्तर छोड़ दे।
4. बीस ग्राम त्रिफला रात को 250 ग्राम पानी में भिगोकर रख दें। सुबह षैच से पूर्व त्रिफला का पानी पी लें, कुछ ही दिनों में कब्ज दूर हो जाएगा।
5. रात को सोने से पूर्व एक चम्मच षुद्ध शहद एक गिलास ताजे पानी के साथ मिलाकर नियमित रूप से पीजिए, कब्ज दूर हो जाएगा।
6. प्रातः काल बिना कुछ खाए दस दाने काजू, 5 दाने मुनक्का के साथ खाने से भी कब्ज में लाभ होता है।
7. रोज रात्रि में हर्र का बारीक चूर्ण एक चम्मच फांककर एक गिलास गुनगुना पानी पीने से कब्ज दूर होकर पेट साफ रहता है।
8. गाजर-मूली, शलजम, टमाटर, पालक की पत्तियां, चौलाई और बीट की पत्तियों के सलाद में नारियल की गिरी के छोटे-छोटे टुकड़े मिलाकर भोजन के साथ या उसके बाद खाने से पुराना कब्ज भी दूर हो जाता है।
9. दो बड़े पके संतरों का रस प्रातः नाश्ते से पहले पिएं। सप्ताह भर में ही पुराना कब्ज भाग जाएगा।
10. गर्मी के दिनों में सुबह-शाम इसबगोल की भूसी मिश्री मिले जल में मिलाकर पीने से कब्ज दूर हो जाता है।
-डॉ. हनुमान प्रसाद उत्तम