Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व प्रधानमंत्री की जन्म जयंती पर 75 किलो का केक काटकर होगा प्रतिमा का लोकार्पण

पूर्व प्रधानमंत्री की जन्म जयंती पर 75 किलो का केक काटकर होगा प्रतिमा का लोकार्पण

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा मेडीकल कालेज प्रांगण में बने अटल पार्क में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 12 फीट लम्बी और दो टन वजन वाली प्रतिमा पार्क मंे स्थापित कराई गई। जिसका लोकार्पण शनिवार को उनकी जन्म जयंती पर 75 किलो का केक काटकर किया जायेगा।अमृत योजना के अन्तर्गत 1.80 करोड की धनराशि से बनकर तैयार हुए अटल पार्क में शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 70 लाख रूपये कीमत और दो टन वजन की प्रतिमा स्थापित कराई गई है। मेयर नूतन राठौर एवं नगर विधायक मनीष असीजा ने प्रतिमा स्थापित कार्य अपनी देखरेख में कराया। उसके बाद पार्क का निरीक्षण करते हुए पौधे रोपें। उन्होने बताया कि पूरे आगरा मण्डल में सबसे ऊंची और शानदार प्रतिमा फिरोजाबाद के अटल पार्क में लगवाई गई है। प्रतिमा अष्टधातुओ से बनकर तैयार हुई है। इसका लोकार्पण 25 दिसम्बर दिन शनिवार को उनकी जन्म जयंती पर किया जायेगा। साथ ही 75 किलो का केक काटकर प्रसाद वितरण कर होगा। इस दौरान सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, पार्षद विजय शर्मा, संजय राठौर, विनीता अग्रवाल, अजय गुप्ता के भगवानदास शंखवार के अलावा अन्य पार्षदगण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।