Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जनसंपर्क अभियान में जुटे अशोक दल बहादुर कोरी

कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जनसंपर्क अभियान में जुटे अशोक दल बहादुर कोरी

सलोन/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।विधानसभा,181 सलोन में चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आते ही जिले में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत से घर-घर जन संपर्क अभियान में जुट गए हैं। ब्लॉक छतोह में तिराहा, राहीमगंज, महमदपुर, पूरे घिनौना, पूरे कोरिन्थ्यो, पूरे भटपुरा चौराहा में भाजपा प्रत्याशी अशोक दल बहादुर कोरी के छोटे भाई रामेद्र कुमार (बंटी भैया) के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया गया एवं जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रीय देव तुल्य जनता से पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए अपील की गई।