Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एंबुलेंस पलटने से चार गर्भवती महिलाएं हुई घायल, वृद्ध की मौत

एंबुलेंस पलटने से चार गर्भवती महिलाएं हुई घायल, वृद्ध की मौत

फिरोजाबाद। थाना जसराना के गांव झपारा के समीप अनियत्रित एंबुलेंस खाई में जाकर पलट गई। जिसमें सवार चार गर्भवती महिलाओं सहित वृद्ध महिला, चालक एवं ईएमटी घायल हो गए। जिसमें वृद्ध महिला की मौत हो गयी। जो कि अस्पताल में ऑख दिखाने आयी थी।
जसराना के गांव खुदादपुर निवासी गर्भवती महिलाएं अंकेश पत्नी ललित, सपना पत्नी महेश, आरती पत्नी परवेंद्र, रुमा पत्नी अरविंद अपना चेकअप कराने सरकारी एंबुलेंस से जसराना के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पर आ रही थी। तभी गांव की बिरमा देवी पत्नी छोटे लाल भी एंबुलेंस में बैठ गई। उसने आंखों का चेकअप कराने की बात कही। पांचों महिलाओं को लेकर चालक सुभाष चंद्र एवं ईएमटी रामवीर सिंह जसराना आ रहे थे। तभी झपारा के निकट एंबुलेंस अनियंित्रत होकर खाई में चली गई। खाई में एंबुलेंस के जाने पर चीख पुकार मच गई। वहीं लोगों ने घायलो को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। भेजा। सूचना मिलने पर परिजन एवं पुलिस भी मौके पर पहुंचे। डाक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।