Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार »  मतदाता अपने घरों से निकलकर शत.प्रतिशत मताधिकार का करें प्रयोगःमुख्य सचिव

 मतदाता अपने घरों से निकलकर शत.प्रतिशत मताधिकार का करें प्रयोगःमुख्य सचिव

मीरजापुर,लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा प्रातः मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल पहुॅचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन किया गया। तदुपरान्त मुख्य सचिव द्वारा मां काली खोह एवं अष्टभुजा देवी का त्रिकोण दर्शन भी किया गया। त्रिकोण दर्शन से पूर्व उन्होंने मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, उप पुलिस महानिरीक्षक आर0 के0 भरद्वाज, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के साथ विन्ध्याचल में निर्माणाधीन विन्ध्य कारीडोर का निरीक्षण किया तथा कारीडोर के ले आउट नक्शा के द्वारा अधिकारियों से कारीडोर के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्य सचिव ने विन्ध्यांचल के गंगा घाट पर जाकर निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण एवं मां गंगा का दर्शन किये। उन्होंने कहा कि मां विन्ध्यवासिनी हमारी कुल देवी हैं।
दर्शन पूजन के पश्चात् मुख्य सचिव ने उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता के दौरान प्रदेश के सभी मतदाताओ से अपील करते हुये कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन.2022 में शत.प्रतिशत मतदान हो इसके लिये प्रत्येक मतदाता मतदान के दिन अपने घरो से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होने कहा कि यह सुअवसर 05 वर्षो में एक बार ही मौका मिलता हैं। हर मतदाता को अपनी सरकार चुनने का अधिकार हैं। ऐसी सरकार जो प्रदेश का विकासए शिक्षाए स्वास्थए दे सके। ऐसी स्वच्छ छवि वाली सरकार चुनने के लिये शत प्रतिशत मतदान आवश्यक हैं। उन्होने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गयी हैं। कोविड के दिशा निर्देशो के अनुपालन के लिये भी सभी व्यवस्थाये कर ली गयी हैं। ऐसी स्थिति में सभी मतदाता निश्चिन्त होकर मतदाता केन्द्रों में जाये और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होेने कहा कि जिस तरह से हम सभी लोग होली, दिवाली, ईद, क्रिसमस का त्यैहार मनाते है उसी तरह से लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व मतदान का पर्व हैं और सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा मण्डलायुक्त कार्यालय पहुॅच कर कार्यालय का भ्रमण, निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान आयुक्त कार्यालय कक्ष सभागार में लगे मण्डल के पर्यटन स्थलो के फोटोग्राफ की मुख्य सचिव द्वारा सराहना की गयी। कार्यालय की साफ सफाई की भी मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा की गई। इस अवसर पर विभिन्न मण्डलीय एवं जनपदीय वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।