Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मार्ग दुर्घटना में घायल हुए कार्यकर्ता का हाल जानने सीएचसी पहुंचे भाजपा प्रत्याशी 

मार्ग दुर्घटना में घायल हुए कार्यकर्ता का हाल जानने सीएचसी पहुंचे भाजपा प्रत्याशी 

भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य के अंदर अपने कार्यकर्ता के प्रति इतनी भावुकता और प्रेम देखकर अन्य कार्यकर्ताओं का भी उत्साह और जोश हुआ दोगुना
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । किसी भी पार्टी या संगठन का हर एक कार्यकर्ता उस पार्टी/संगठन के लिए रीढ़ की हड्डी जैसा होता है। जिस प्रकार मनुष्य के शरीर की रीढ़ की हड्डी के क्षतिग्रस्त होने से वह ठीक से उठ बैठ नहीं सकता है उसी प्रकार यदि पार्टी का संगठन का कार्यकर्ता किसी भी प्रकार से परेशान है और उसे अपने वरिष्ठ लोगों का पार्टी के बड़े नेताओं का सहारा नहीं मिलता तो वह किसी भी समय संगठन को छोड़कर विपरीत दिशा में जा सकता है और इसका प्रभाव संगठन अथवा पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं पर भी पड़ता है। लेकिन आज की इस घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह दोगुना हो गया है,उन्हें अपने पार्टी प्रत्याशी पर उनका भरोसा और मजबूत हो गया है।
बताते चलें कि आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऊंचाहार विधानसभा के कमोली गांव के पास आयोजित चुनावी जन सभा को संबोधित कर रहे थे। जिसमें विधानसभा ऊंचाहार के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ दूरदराज से भी लोग आए हुए थे। यहां पर भाजपा उम्मीदवार अमरपाल मौर्य के समर्थन में आयोजित सभा में गृह मंत्री ने विधानसभा ऊंचाहार की जनता से वोट मांगा और भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए वादों को भी दोहराया। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य की बढ़ती लोकप्रियता से केंद्रीय मंत्री की जनसभा में लाखों की भीड़ इकट्ठी हुई लेकिन इसी बीच क्षेत्र में एक घटना घटी चुनावी जनसभा के समाप्त होते ही जब कार्यकर्ता अपने अपने घरों को रवाना हुए, तभी मार्ग दुर्घटना में भाजपा का एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्रशासन और कार्यकर्ताओं द्वारा ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मार्ग दुर्घटना में अपने कार्यकर्ता के घायल होने की सूचना मिलते ही भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य बिना देरी किए हुए ऊंचाहार सीएचसी पहुंचे और कार्यकर्ता का हाल जाना और उसके दुख को हल्का किया। इसके साथ ही उसकी चिकित्सा व्यवस्था में कोई कमी ना आए इसके लिए चिकित्सकों को निर्देश भी दिया। बात केवल इतनी सी है कि अपनी पार्टी के कार्यकर्ता के लिए भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य के अंदर इतनी भावुकता और इतना प्रेम देखकर अन्य कार्यकर्ताओं का भी उत्साह दोगुना हो गया और सोशल मीडिया पर चल रही उनकी पोस्ट की हेडलाइन “ऊंचाहार के लाल, मेरे अमरपाल” भी आज हकीकत साबित हो रही है। विधानसभा ऊंचाहार क्षेत्र की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रत्याशी की इस भाव विभोर कर देने वाले क्षण से लगाव हो गया है।
किसी भी संगठन/पार्टी के निष्ठावान, समर्पित व सच्चे सिपाही का पार्टी के वरिष्ठ लोगों द्वारा ऐसा लगाव उनके उत्साह और जोश को दोगुना कर देता है। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य ने अपने सोशल मीडिया के पोस्ट के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को और शुभचिंतकों को भी घायल हुए कार्यकर्ता के स्वास्थ्य से अवगत कराते हुए उन्होंने लिखा कि आज कार्यक्रम के बाद एक्सीडेंट होने के कारण मेरे कार्यकर्ता भाई सूरज को काफी चोट आयी,
मेरे साथ ही CHC ऊंचाहार में प्राथमिक जाँच के लिए ले जाया गया और आगे की जाँच और बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायबरेली के लिए रेफर कराया। मार्ग दुर्घटना में घायल हुए कार्यकर्ता भाई सूरज के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर कामना करता हूं।