Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा विधायकों अंजुला व राना का जोरदार स्वागत

भाजपा विधायकों अंजुला व राना का जोरदार स्वागत

हाथरस। भाजपा जिला कार्यालय पर आज विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पहली बार कार्यालय पहुंचे हाथरस सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर एवं सिकंदराराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा का जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं संगठन को लगातार मजबूत करने एवं चुनावों में ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा जिलाध्यक्ष का भी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सदर विधायक  अंजुला सिंह माहौर एवं सिकंद्राराऊ विधायक वीरन्ंद्र सिंह राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य का जोरदार स्वागत किया गया और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्य का लाभ आम जनता को मिलने पर ही जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर पुनः सत्ता में पहुंचाया है और भाजपा नेतृत्व द्वारा जनता से जो वादे किए गए हैं उन सभी वायदों को भाजपा सरकार पूरा करेगी तथा कार्यकर्ताओं का भी पूरा मान सम्मान करेंगे।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री हरीशंकर राणा भूरा पहलवान, मास्टर सत्यपाल सिंह मदनावत, वरिष्ठ भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी, जिला पंचायत सदस्य प्रभा सिंह, बृजेश चौहान, प्रेम सिंह कुशवाहा, रामवीर सिंह माहौर, डॉ. राजीव सेंगर, विपिन लवानिया, आर.सी. गोला, विशाल ठाकुर, धर्मेंद्र उपाध्याय, ठाकुर नीरेश कुमार सिंह, गिरीश सेंगर, अजय रावत, चौधरी भोला सिंह रावत, नितिन गौतम, भीकम