Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एक दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार, हजारोें की नगदी बरामद

एक दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार, हजारोें की नगदी बरामद

फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए कई जुआरियों को हजारों की नगदी सहित दबोच लिया। जिनके खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में अभियोग दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशीष तिवारी के द्वारा चलाये जा रहे अभियान अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा विगत रात्रि में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र से दीपक पुत्र योगेश कुमार गुप्ता निवासी मौ. आर्यनगर थाना उत्तर, जगजीत सिंह पुत्र स्व. संतोष सिंह नि. 112 फ्लेट बलदेवी टावर सुहाग नगर थाना दक्षिण, भगत सिंह पुत्र स्व. दलवीर सिंह नि. ग्राम गुदाऊ थाना लाइनपार, नरेश कुमार उर्फ पंकज कुमार पुत्र कन्हैया लाल निवासी आर्य नगर थाना उत्तर, अमित अग्रवाल पुत्र स्व. विनोद कुमार अग्रवाल निवासी आर्य नगर थाना उत्तर को जुआ खेलने के दौरान 19840 रुपये, 52 पत्ते ताश के साथ संजय ट्रांसपोर्ट के बगल में जैन नगर से गिरफ्तार कर लिया। उक्त जुआरियों के खिलाफ थाना उत्तर पर धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत जेल भेजा जा गया। वही ओझानगर गली नं. 3 रविन्द्र सिंह के मकान के बाहर, थाना उत्तर से जुआ खेलते आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 2500 रूपये भी बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त में रविन्द्र सिंह पुत्र व्रजवासीलाल नि. ओझानगर गली थाना उत्तर, बबलू पुत्र किशन नि. नगला करन सिंह थाना उत्तर,. सूरज पुत्र श्रीकिशन नि. संतोष नगर गली थाना उत्तर, सुपात्र सिंह पुत्र रामप्रसाद नि. नगला करन सिंह थाना उत्तर, संतोष पुत्र हरिशचन्द्र निवासी नगला करन सिंह, थाना उत्तर, यशवंत प्रताप पुत्र ओम प्रकाश नि. नगला करन सिंह थाना उत्तर, अनिल पुत्र पन्नालाल नि. ओझा नगर थाना उत्तर, अमित पत्र जानकी प्रसाद नगला करन सिह थाना उत्तर आदि रहे। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे थाना उत्तर, उ.नि. संजय प्रताप शाही चौकी प्रभारी विभव नगर आदि रहे।