Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गायब महिला का शव सिर कटा मिला

गायब महिला का शव सिर कटा मिला

फिरोजाबाद।  शिकोहाबाद क्षेत्र नौशहरा के समीप दो दिन से गायब महिला का शव सिर कटा ओवर ब्रेज के नीेचे मिला। परिजनोें ने हत्या की आशंका जताई, परिजनों की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर पुलिस जॉच में जुटी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शिकोहाबाद क्षेत्र शम्भू नगर निवासी दलवीर सिंह की पत्नी राधा देवी विगत दो दिन पूर्व अचानक गायब हो गयी थी। परिजनों ने महिला को काफी खोजा जब कहीं नही मिली। तो परिजनों ने थाने में गुमशुदी दर्ज करायी। महिला का शव आज सुबह नौशहरा ओबरब्रिज के नीचे सिर कटा मिला। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने महिला की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर कर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर मामले की जॉच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हत्या का अभियोग दर्ज किया गया है।